crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण क्षमता शिविर में 200 से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित, गहन जांच से मिला सही और सटीक निदान


जबलपुर। स्वर्गीय डॉ. कैलाश नाथ मेहरा की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक प्रा. लि - द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण क्षमता जाँच एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान दो दिनों में 200 से अधिक शिशु, बच्चे, वयस्क एवं बुजुर्ग लाभान्वित हुए, उनकी श्रवण क्षमता की विस्तृत जाँच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। क्लिनिक की डायरेक्टर डॉ. सोनल मेहरा ने बताया कि श्रवण क्षमता में कमी का समय पर पता लगाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि देर होने पर यह व्यक्ति के सामाजिक, मानसिक एवं पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर समाज में श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, शिविर के माध्यम से हमने हर वर्ग की श्रवण क्षमताओं का निवारण करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया।

चीफ ऑडियोलॉजिस्ट विशाल मेहरा ने बताया कि शिविर में इंटरकास्टिक्स ऐसी40ई ऑडियो मीटर, माइको एम आई 24 इम्पिडेंस सिस्टम (MAICO MI 24 Impedance System)

एआरआईए बेरा, टिनिटस स्टेशन, एवं रियल ईयर मेजरमेंट (REM) जैसे अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से साउंड प्रूफ चैम्बर में मिडिल एवं इनर ईयर की गहन वैज्ञानिक जाँच की गई। जांच से ये भी पता लगाया गया कि उम्र बढ़ने के साथ सुनने की क्षमता में कितनी क्षति पहुंची है, इस आधार पर यह निर्णय लिया गया कि पेशेंट को दवा की आवश्यकता है या श्रवण यंत्र की। श्री मेहरा ने बताया कि श्रवण बाधित होने पर लोग अवसाद से भी ग्रसित हो जाते हैं, लोगों को अकेलापन खलने लगता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि यदि व्यक्ति की 25 परसेंट श्रवण क्षमता प्रभावित है तो उसमें डिमेंशिया और अल्जाइमर होने के 2 गुना चांसेस हैं वहीं यदि उसकी श्रवण क्षमता 50% प्रभावित है तो यह संभावना तीन गुना बढ़ जाती है। यदि 75% श्रवण क्षमता प्रभावित है तो अल्जाइमर और डिमेंशिया होने की संभावना चार गुना बढ़ जाती है। श्रवण क्षमता कमी में ब्रेन की कार्य क्षमता में भी कमी लाती है। इस स्थिति में यदि श्रवण यंत्रों का उपयोग किया जाए तो न सिर्फ मेमोरी इंप्रूव होती है बल्कि व्यक्ति का इंटरेक्शन भी अच्छा हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शिविरार्थियों को शिविर में विशेष लाभ दिए गए। परीक्षणों के आधार पर श्रवण क्षति (Hearing Loss) की पहचान कर हितग्राहियों को उचित उपचार, श्रवण पुनर्वास तथा आवश्यकतानुसार आधुनिक हियरिंग एड्स के संबंध में परामर्श दिया गया। शिविर में आवश्यकता अनुसार हितग्राहियों को उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल रिचार्जेबल ब्लूटूथ हियरिंग ऐड्स के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि आधुनिक कान की मशीनें मोबाइल फोन एवं टीवी से सीधे कनेक्ट होकर बेहतर श्रवण अनुभव प्रदान करती हैं, जिससे व्यक्ति अपने परिवार एवं समाज से पुनः प्रभावी रूप से जुड़ पाता है और उसकी जीवन गुणवत्ता (Quality of Life) में उल्लेखनीय सुधार होता है। चिकित्सा से सेवा की भावना को साकार करते हुए शिविर के दौरान पहले दिन 5 और दूसरे दिन 5 श्रवण यंत्र जरूरत मंद मरीजों को निःशुल्क प्रदान किए गए। इनमें बसंत कुशवाहा बिलहरी, विनोद कुकरेजा अधारताल, अफरोज खान छोटी ओमती, एम एल जैन बड़ा फुहारा, करुणा पटैल रांझी को 1अगस्त व के पी नेमा करेली, लाल सिंह डिंडोरी, मुन्नी बाई गोटेगांव, मोहन जगवानी कटनी, श्रीकांत शर्मा, लखनादौन को 2अगस्त को नि:शुल्क श्रवण यन्त्र दिए गए।

इतना हीं नहीं शिविर में बहुत रियायती दरों पर श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए। साथ ही हियरिंग एसेसरीज जैसे बैटरी, कार्ड्स, ईयरिंग टिप्स भी काफी रियायती दरों पर प्रदान किए गए। आयोजन में चीफ ऑडियोलॉजिस्ट विशाल मेहरा के साथ ऑडियोलॉजिस्ट मेघा साहू, आयुष दुबे, अनूप द्विवेदी, शिवम् जोशी, सियाराम पाल एवं सुमन राज द्वारा हितग्राहियों की श्रवण जाँच, परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी विशेषज्ञों ने प्रत्येक मरीज की आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत परामर्श देकर श्रवण संरक्षण एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सोनल मेहरा ने सभी हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक भविष्य में भी समाजहित में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित करता रहेगाl उन्होंने कहा कि आपकी सुनने की क्षमता, हमारी प्राथमिकता है। अन्य सहयोगियों में मनीषा, मोनिका, सीमा,दीक्षा, रत्ना, ओमश्री, रितिका, धारणी, आस्था, निशा, बबीता, ज्योति का सहयोग रहा।

आज भी है मौका

चीफ ऑडियोलॉजिस्ट विशाल मेहरा ने कहा कि पिता स्व. डॉ. कैलाश नाथ मेहरा की पुण्यतिथि पर हुआ ये शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ, हमें खुशी है कि सेवा भाव के इस सफर में अधिक से अधिक लोग हमसे जुड़े। वहीं किसी कारण वश कोई हितग्राही इस केम्प मैं नहीं आ सका तो वो आज यानी 3 अगस्त को भी 11 से 5 बजे के बीच चैकअप के लिए आ सकता है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page