crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जिस वक्त पूरी दुनिया देख रही थी पुतिन और किम की मुलाकात, भारत ने रूस के साथ की बड़ी प्लानिंग

व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थी. इसी बीच भारत ने रूस के साथ बड़ी प्लानिंग कर ली. दोनों देशों के बीच ईस्टर्न मैरीटाइन कॉरिडोर को लेकर बातचीत हुई. इसके बनने के बाद भारत-रूस के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.



sarbananda-sonowal-alexei-chekunkov
sarbananda-sonowal-alexei-chekunkov

जिस वक्त पूरी दुनिया पुतिन और किम की मुलाकात देख रही थी, उस वक्त भारत ने रूस के साथ मिलकर बड़ी प्लानिंग कर ली. भारत और रूस ने ईस्टर्न मैरीटाइन कॉरिडोर को सेटअप करने पर बातचीत की. केंद्रीय बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ईस्टर्न कॉरिडोर के चालू होने से भारत और रूस के बीच व्यापार संबंधों के एक नए युग की शुरुआत होगी.


बता दें कि सर्बानंद सोनोवाल रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच ये बातें हुईं. सोनोवाल ने कहा कि रूसी मंत्री एओ चेकुनकोव के साथ समुद्री सहयोग पर चर्चा हुई. ईस्टर्न कॉरिडोर बनने के बाद भारत और रूस के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.


उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच की दोस्ती ऐतिहासिक हैं. दोनों देशों के बीच का संबंध साझा हितों पर आधारित है. इस कॉरिडोर के बनने से दोनों देशों को काफी सहुलियत होगी. बता दें कि ईस्टर्न मैरीटाइन कॉरिडोर के बन जाने से भारत और रूसी पोर्ट्स के बीच कार्गो ट्रांसपोर्ट में लगने वाला समय 16 दिन तक कम हो जाएगा. भारत से रूस तक माल पहुंचने में 40 दिन के बदले 24 दिन लगेगा.



हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
फ्लिपकार्ट गॉट सेल में एआई+ स्मार्टफोन के खास ऑफर्स, स्मार्टफोन्स से लेकर एआईओटी डिवाइसेस तक मिलेगी बचत

राष्ट्रीय। एआई+ स्मार्टफोन ने फ्लिपकार्ट की बहुप्रतीक्षित गॉट सेल के लिए अपने स्मार्टफोन्स और एआईओटी प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहकों को 3 जुलाई से सेल का अर्ली एक्

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page