crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मशहूर सिंगर विशाल डडलानी के पिता का निधन


भारत मे कोविड एक बार फिर अपने पांव तेजी से पसार रहा है। इस वजह से पिछले दो साल से कितने दर्दनाक किस्से सुनने को मिल रहे थे अब फिर से ऐसी खबरों का दौर शुरू हो गया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विशाल डडलानी के पिता का शुक्रवार की रात को निधन हो गया. वो अपने पिता के अंतिम पलों में उनके साथ नहीं रह पाए इसकी वजह थी उनका कोविड पॉजिटिव होना। विशाल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया है। कोरोना संक्रमित हुए बॉलीवुड के फिल्ममेकर मधुर भंडारकर विशाल डडलानी एक दिन पहले ही कोविड पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके बाद शुक्रवार की रात को विशाल जीवन का सबसे बड़ा दुख उनके सामने आया। विशाल को अपने पिता के निधन की खबर मिली. वो चाहकर भी अपने पिता के निधन पर अपने घर नहीं जा पा रहे। उन्होंने दुख जताया है कि वो इस बुरे वक्त में अपनी मां का हाथ भी नहीं पकड़ सकते हैं। वो इतने भावुक हैं कि उन्होंने इसे नाइंसाफी करार दिया है. ये किसी भी व्यक्ति के सबसे दुखदाई समय होगा।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page